स्वर्णकार कल्याण समिति (रजि0), लखीमपुर खीरी, उ0प्र0, भारत के समस्त स्वर्णकार परिवारों के लिए प्रस्तुत करता है एक ऐसा मंच जहाँ पर आप अपने बेटे-बेटियों के लिए मनपसन्द रिश्ता चुन सकते हैं। मिलन समारोह में उपस्थित होंगे एक साथ सैकड़ों शादी योग्य लड़के लडकियाँ। आपको मिलेगा डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी नौकरी, व्यापारी वर्ग में मनपसंद जीवनसाथी चुनने का सुनहरा अवसर।
जाने हमारे बारे मेंः-
- स्वर्णकार कल्याण समिति (रजि0) (उ0प्र0), दशकों पुरानी एक सामाजिक संस्था है। समिति सर्व स्वर्णकार समाज के हित में कार्य करती है।
- यह कोई मैरिज ब्यूरो नहीं है।
- समिति निःस्वार्थ भाव से निम्न आय वर्ग के सर्व स्वर्णकार समाज की कन्याओं का हर वर्ष दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह कराती है। समारोह के भव्य आयोजन में हजारों स्वर्णकार सम्मिलित होते हैं।
- समारोह में कन्याओं को समाज की ओर से ढेर सारे उपहार प्रदान किये जाते हैं।
- विवाह व्यवस्था एवं रिश्ते तय कराना संस्था का सामाजिक कर्तव्य है।
- परिचय सम्मेलन की यह व्यवस्था अविवाहित, तलाकशुदा, विधवा तथा विधुर सभी प्रत्याशियों के लिए है जो अपने लिए रिश्ता खोज रहे है।